फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विपरीत आदेश पारित नहीं करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या धाम में सात नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के मद्देनजर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किए जाने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को कचहरी पहुंचने में परेशानी हो सकती है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पांडेय और महामंत्री राजेश सिंह ने जनपद न्यायाधीश को पत्र देकर सात नवंबर को वादकारियों और अधिवक्ताओं की अनुपस्थिति में कोई विपरीत आदेश पारित नहीं करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि सात नवंबर को छोटी दिवाली के दिन अयोध्या धाम में दीपोत्सव है। ऐसे में अधिवक्ताओं और वादकारियों की अनुपस्थिति में किसी भी मामले में विपरीत आदेश पारित नहीं किया जाए। इस अवसर पर अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार, पवन सुतोजा, कृष्ण नारायण पांडेय सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवादय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें