नगर पालिका परिषद बस्ती कार्यालय के पास स्थित पालिका मार्केट में बना रहे वाटर हार्वेस्टिंग सिस
बस्ती। भूजल योजना के तहत सरकारी तथा अर्ध सरकारी भवनों को चिह्नित कर उनमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करवाया जा रहा है। पहले चरण नगर पालिका परिषद बस्ती ने भी कुछ भवन को चिह्नित किया है।
यहां करीब 17 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। बताया गया कि वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगने से जल का संरक्षण होगा। इनके निर्माण से भूजल स्तर ऊपर उठाने में मदद मिलेगी।
भूजल योजना से अभी पालिका मार्केट के सभी दुकानों के पास वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण हो रहा है। यह पहल भूजल स्तर गिरने से रोकने के लिए हौद और खोदाई का कार्य कराया जा रहा है। नगर पालिका परिषद कार्यालय के सामने स्थिति मार्केट के भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने का प्लान बनाया है।
यहां खुदाई कार्य शुरू करवा दिया गया है। 15वां वित्त आयोग के टाइड ग्रांट फंड के तहत यह कार्य हो रहा है। वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा पूरे पालिका मार्केट की दुकानों की जर्जर स्थिति को भी सुधारा जा रहा है। प्लास्टर से लेकर रंग-रोगन और अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। इससे काफी सहूलियत मिलेगी।