फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्षतिग्रस्त कलवारी-टांडा पुल की मरम्मत शुरू

Fri, 23 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बने कलवारी टांडा पुल के ऊपर की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राष्ट्रीय राज्यमार्ग विकास प्राधिकरण ने पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सरयू नदी पर बने इस पुल पर वृहस्पतिवार को टांडा की तरफ से पश्चिमी लेन के फर्श को दो एमटी मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बस्ती और आंबेडकर नगर जिले को जोड़ने के लिए सरयू नदी पर 1.19 अरब रुपये की लागत से 72 खंभों वाले 2231 मीटर लंबा पुल वर्ष 2006 में बनना शुरू हुआ था। पूर्वांचल के सबसे लंबे इस पुल के निर्माण में 8 वर्ष का समय लगा था। वर्ष 2013 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने इस पुल का उद्घाटन किया था। लोकार्पण के बाद दस वर्षों में यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 2017 में पुल का बियरिंग टूट जाने से लगभग 40 दिनों तक आवागमन बंद रहा।

एनएचएआई के जेई एसएन तिवारी ने बताया कि पुल की फर्श कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर आवागमन रोका भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें