फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। बस्ती-बंसी मार्ग पर स्थित मुस्तफाबाद में काली माता मंदिर का जीर्णोद्धार शुभारंभ मंगलवार को विधि-विधान के साथ किया गया। मंदिर के आयोजक शिवकुमार प्रजापति की ओर से गांव की महिलाओं व पुरुषों के साथ काली माता मंदिर पर पहले विद्वान पंडित व माली के माध्यम से विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर की नींव खुदाई का कार्य प्रारंभ किया। मंदिर के नींव खुदाई के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी मां के जयकारे लगाए गए। शिवकुमार ने बताया कि पूर्व में बना मंदिर जर्जर स्थिति में हो चुका था। जिसको देखते हुए जन सहयोग से इस मंदिर को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। मंदिर निर्माण पूर्ण होने के उपरांत में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान रविंद्र चौधरी, मस्तराम महेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, बलिराम, जगदीश कुमार, गिरीश चंद्र, हनुमान, राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें