बस्ती। बस्ती केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक रविवार को
जिला कार्यालय पर हुई। इसमेें ड्रग लाइसेंस और नवीनीकरण के शुल्क में दस
गुना वृद्धि को गैर वाजिब बताया गया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
संरक्षक
राना दिनेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि दवा व्यवसायी
अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन
सरकार इसे अनसुना कर रही है।
सोमवार को सभी लोग लखनऊ में जुटकर धरना
प्रदर्शन को सफल बनाएंगे। महामंत्री अशोक सिंह ने बताया कि ड्रग लाइसेंस व
नवीनीकरण मेें बेतहाशा वृद्धि को सहन नहीं किया जाएगा। शीतला पटेल,
इंद्रमणि पांडेय, योगेश भाटिया आदि ने लखनऊ के धरना प्रदर्शन में बड़ी
संख्या में पहुंचकर सफल बनाने की अपील की।
बैठक में शिवमूरत मिश्रा,
विशाल मल्होत्रा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, विजय पांडेय, संदीप मिश्रा,
राकेश पांडेय, शैलेंद्र चौधरी, गौहर अली, जयगोपाल गुप्ता, शिशिर जायसवाल,
राकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
बाद में सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर रामप्रसाद को पीएम व सीएम को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित मांगपत्र दिया।