ढोढ़री गांव में बड़ी संख्या में कर्मी भेजकर एडीओ पंचायत ने कराई सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। ढोढ़री गांव में डेंगू का मरीज मिलने के बाद बृहस्पतिवार को गांव की सफाई कराई गई। गांव में दो दिनों से स्वास्थ्य टीम लोगों की सेहत की जांच कर रही है। उन्हें जरा सी दिक्कत होने पर परामर्श, दवा आदि उपलब्ध कराया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मी सफाई में गांंव का साफ-सुथरा करने में जुट गए। एडीओ पंचायत श्याम बिहारी ने बताया कि ढोढ़री में अजय कुमार पांडेय के 10 वर्षीय बेटा आयुष पांडेय की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद गांव की व्यापक स्तर पर सफाई कराई जा रही। बृहस्पतिवार को झाड़ियों की सफाई की गई। नालियों से सिल्ट निकालकर उसे निस्तारित कराया गया। इसके बाद एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। सभी गांवों में अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है।