फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिनभर छाए रहे घने बादल, बारिश से गर्मी से मिली राहत

Mon, 18 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। रविवार को उमस भरी गर्मी से राहत रही। दिनभर घने बादल छाए रहे। शहर सहित तमाम इलाकों में छिटपुट बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया।
मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को हल्की बारिश के साथ गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई है। जिले में दो दिनों से पूर्वी हवा चलने से धूप-छांव की स्थिति बनी रही। शुक्रवार से उमस भरी गर्मी से कुछ राहत बनी हुई थी। रविवार सुबह करीब घंटेभर तक तेज धूप हुई। इसके बाद बादल छाने लगे। नौ बजे तक घने बादल छा गए।
विज्ञापन

शहर में करीब 11 बजे से हल्की बारिश शुरू हो गई। जो रुक-रुककर दिनभर जारी रही। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें