फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिश्तेदारों ने पीटकर हाथ-पैर तोड़ा, नौ पर केस

Fri, 10 May 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मण महासभा कार्यालय के पास बुधवार को रिश्तेदारों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि न्यायालय में पैरवी करने जाते समय जानलेवा हमला किया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क के किनारे कुछ लोग एक शख्स को पीट रहे थे। हमले में युवक का हाथ-पांव में फ्रैक्चर हो गया। घायल दिनेश चंद्र मिश्र निवासी खीरीघाट भटोलवा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे वह केस की पैरवी करने कचहरी जा रहे थे। मालवीय रोड पर ब्राह्मण महासभा कार्यालय के पास पारिवारिक रंजिश को लेकर तीन बाइक पर आठ-नौ लोग सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दिये। उसे राॅड व हाॅकी-डंडा से मारने-पीटने लगे। कोतवाल विजय कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। नगर थाना क्षेत्र के पुरैना निवासी हरीश पाठक, केदार पाठक, सुनील पाठक के अलावा विपुल, जय त्रिपाठी व चार अन्य नाम पता अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें