मानिकचंद। रुधौली थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के दसिया डिग्री काॅलेज के सामने बाइक को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर कंटीले तार को तोड़ती हुई गड्ढे में पलट गई। कार में सवार तीन युवक किसी तरह बचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को निकलवा कर थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, पड़रिया चेत सिंह गांव निवासी कलीम पुत्र हबीब दो दोस्तों के साथ कार लेकर बस्ती जाने के लिए घर से निकला। दसिया डिग्री काॅलेज के सामने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे लगे पेड़ व कटीले तार को तोड़ते हुए गड्झे में जाकर पलट गई। में चालक को कार के खिड़की के रास्ते निकला गया। साथ में बैठे दो लोगो को भी लोगों ने निकला। विशुनपुरवा चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने क्रेन की मदद से पलटी कार को निकलवाया। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। संवाद