फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टूटने के कगार पर थे रिश्ते, अब साथ रहने पर राजी

Tue, 19 Sep 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने की पुलिस ने सात दंपतियों में कराया समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पारिवारिक कलह व मनमुटाव के कारण वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी को पुलिस ने फिर साथ रहने के लिए राजी कराया। महिला थाने में इस तरह के विवाद के कई प्रार्थनापत्र आए थे। इसके आधार पर महिला थाने की टीम ने सोमवार को ऐसे दंपतियों की काउंसिलिंग कराई। उन्हें और परिजनों को समझा-बुझाया, नाराजगी दूर कराई। इसके बाद सात दंपती साथ रहने के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

महिला थाने की एसएचओ भाग्यवती पांडेय ने बताया कि इन सभी दंपतियों के बीच किसी न किसी बात पर नाराजगी थी। उनमें एक-दूसरे के प्रति विश्वास नहीं रह गया था। उनके परिवार के लोग भी काफी हद तक उकसाते थे जिसके कारण पति-पत्नी के बीच खटास बढ़ती गई थी। इनमें दो दंपतियों ने रिश्ता तोड़ने और केस दर्ज करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। काउंसिलिंग में पाया गया कि इनमें छोटी-छोटी बात को लेकर मनमुटाव है। अगर इसे दूर कर दिया जाए तो इनका रिश्ता टूटने से बच सकता है। कोशिश कामयाब हुई और सात पति-पत्नी के बीच आई खटास दूर कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें