फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक फिसलने से दो सगे भाई घायल

Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के परसा कुसुम गांव के पास कुत्तों से बाइक टकराने से उस पर सवार दो सगे भाई घायल हो गए। उसी गांव का निवासी छात्र अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में अचानक कुत्तों के आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परसा कुसुम गांव का 18 वर्षीय राज वर्मा अपने भाई 11 वर्षीय सौरभ वर्मा को गांव के समीप देईपार स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए छोड़ने जा रहा था। गांव से थोड़ी ही दूर पहुंचने पर अचानक सामने कुत्ता आ गया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पीके शुक्ला ने बताया कि दोनों बच्चों को चोटें लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें