फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या सीमा पर सुरक्षा और सतर्कता के लिए किया पूर्वाभ्यास

Thu, 08 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने मखौड़ा धाम व छावनी में किया मॉक ड्रिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के बाद वहां दर्शन के लिए भीड़ बढ़ी है। अयोध्या की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में पुलिस सतर्क हो गई है। इसे लेकर सीमाई इलाके मखौड़ा धाम व छावनी में पुलिस ने मॉक ड्रिल कर अपनी ताकत दिखाई। एएसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सभी चेक प्वाइंटों का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान मखधाम मखौड़ा के संवेदनशील स्थानों के पास बैरिकेडिंग, व्यापक व्यवस्था एवं वाहनों के डायवर्जन कराने का रिहर्सल किया गया। थाना परसरामपुर, थाना पैकोलिया, थाना गौर पुलिस बल सभी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मौजूद रही।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के रामजन्म से जुड़े पौराणिक स्थल मखौड़ा धाम में एएसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मॉकड्रिल किया। किसी भी असहज स्थित से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों ने पूर्वाभ्यास किया। एएसपी ने वाहनों के डायवर्जन तथा अन्य रास्तों काे भी देखा। मखौडा धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा पर लगने वाले दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित होती है। देश के अनेक हिस्सों से आए साधु-संत यहीं से 84 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ करते हैं। एएसपी ने प्राचीन रामजानकी मंदिर में दर्शन–पूजन भी किया।
विज्ञापन

छावनी प्रतिनिधि के अनुसार, एएसपी ओ पी सिंह पुलिस बल के साथ शहीद स्थल पहुंचे। इतिहास की जानकारी लिया स्थानीय लोगों से उन्होंने शहीद स्थल का इतिहास जाना। एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि अयोध्या की सीमा से सटे होने के कारण जिला संवेदनशील है। ऐसे में पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। मॉकडि्रल कर आम जन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें