फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वायरल वीडियो की पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 08 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसपी ने व्यापारी से जानी स्थिति, शिकायत की पुष्टि के लिए बुलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। स्क्रैप व्यापारी से साढ़े चार लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को एएसपी ओपी सिंह ने व्यापारी से संपर्क साधा है। फिलहाल पीड़ित व्यापारी शकील प्रदेश से बाहर था। एक-दो दिन में उसके आने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें पैकोलिया थाना क्षेत्र के स्क्रैप व्यापारी शकील ने कहा है कि वह चार डीसीएम में मुंबई से स्क्रैप लेकर सिद्धार्थनगर जा रहा था। डीसीएम के पीछे वह अपने सहयोगी आबिद, इरफान व वाजिद के साथ कार में सवार था। उसने बताया कि दो गाड़ी हड़िया में और दो डीसीएम को असनहा पुलिस चौकी के पास रोक लिया गया। उनके ट्रक ड्राइवर ने मोबाइल फोन पर सूचना दी कि सफेद रंग की बोलेरो में सवार सात लोगों ने उन्हें रोक लिया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मुंबई के स्क्रैप व्यापारी शकील, आबिद, इरफान व वाजिद वहां पहुंचे तो उन पर पिस्टल सटाकर पिटाई की गई। स्क्रैप के कागजात को लेकर पूछताछ की और उन्हें व स्क्रैप छोड़ने के एवज में छह लाख रुपये की डिमांड की। व्यापारियों ने बताया कि उनसे साढ़े चार लाख रुपये जबरन वसूल किए गए। इस वीडियो में पुलिस की टीम पर आरोप लगाया गया है। इसे लेकर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एएसपी ओपी सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। स्क्रैप व्यवसायी से फोन पर बातचीत की गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए स्क्रैप व्यवसायी से फोन पर बातचीत की गई। पीड़ित को बुलाया गया है। इस प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें