फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेना के जवानों की निगरानी में बाढ़ बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास

Fri, 26 Jul 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के सुविका बाबू गांव मे हुआ मार्क ड्रिल
विज्ञापन
पांच जगहोें पर हुई मॉक डि्रल, आपात स्थिति की सूचना पर सक्रिय हो गए अधिकारी और जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज- 2024 के तहत जिले क पांच अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को बाढ़ बचाव कार्यों का पूर्वाभ्यास कराया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं एडीएम की देखरेख में आयोजित मॉक डि्रल में सेना के जवान और अधिकारी, कर्मचारी सभी सक्रिय भूमिका निभाते हुए देखे गए।
अयोध्या से आए सेना के पांच मराठा लाइट इंफेंट्री के जवान पर्यवेक्षक के रूप में प्रत्येक मॉक डि्रेल स्थल पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया गया। प्रयोग के तौर पर सेना के जवानों ने त्वरित राहत कार्य कर दिखाया तो लोग उनकी सराहना करने लगे। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से समस्त मॉक एक्सरसाइज स्थल एवं शासन के साथ समन्वय बनाए रखा।
विज्ञापन

डीएम रवीश गुप्ता नेे कहा कि मॉक ड्रिल से तहसीलों की तैयारी का परीक्षण होता है। अन्य जिलों में हो रहे बेहतर कार्य से सीख भी मिलती है। उन्होंने मॉक डि्रल को सफल बनाने के लिए जिला इंसीडेंट कमांडर एवं समस्त जिला स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस टीम, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट आदि को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

...
और सुबिका बाबू बाढ़ के पानी से घिर गया
दुबौलिया। क्षेत्र के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया- चांदपुर में कटरिया गांव के पास एवं बाढ़ प्रभावित गांव सुबिका बाबू गांव में दिन में दस बजेे बचाव कार्य करने वाली टीम पहुंची। एसडीएम विनोद कुमार पांडेय नेतृत्व कर रहे थे। इसी बीच पांच मराठा लाइट इंफेंट्री के कैप्टन सिद्धार्थ कोटनाला, नायब सूबेदार संतोष यादव को फोन के जरिये सूचना मिली कि सुबिका बाबू गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। जहां पर एक व्यक्ति काफी बीमार है। इसके बाद मराठा रेजिमेंट के जवान तत्काल मोटर वोट लेकर तटबंध से करीब दो किमी पानी में चलकर संबंधित गांव पहुंचे। बीमार व्यक्ति को स्ट्रेचर से कटरिया तटबंध पहुंचाया गया। यहां मेडिकल कैंप में सीएचसी दुबौलिया के चिकित्सक डाॅ. मेराज अहमद के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उपचार किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट- गाइड के अलावा राजस्व विभाग व ब्लॉक स्तर के अधिकारी, कर्मचारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें