फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 26 Jul 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में भाजयुमो ने मशाल जुलूस निकाला। शहीदों के सम्मान में निकाले गए जुलूस में भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारे से शहर का जर्रा- जर्र गूंज उठा।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि यह मशाल जुलूस शहीदों की याद में निकाला गया है। सैनिकों का जीवन देश के लिए समर्पित रहता है। देश का प्रत्येक नागरिक हर परिस्थितियों में अपने सपूतों के लिए खड़ा रहता है। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि सेना शौर्य का प्रतीक है और देशहित में सैनिकों के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता के कहा कि सेना या सैन्यदल किसी देश या उसके नागरिकों या फिर किसी शासन-व्यवस्था और उस से संबंधित लोगों के हितों व ध्येयों को बढ़ाने और उनकी रक्षा के लिए घातक बल-प्रयोग की क्षमता रखने वाला सशस्त्र संगठन होता है। मौके पर प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें