बस्ती। बार-बार चेतावनी के बाद भी फिटनेस न कराने वाले 71 स्कूल वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेई ने बताया कि विद्यालय प्रबंधकों से लगातार पत्राचार कर स्कूल वाहनों के फिटनेस के लिए कहा जा रहा है। मगर रूचि न दिखाने पर स्कूल वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यदि इन वाहनों का निलंबन छह माह तक बना रहा तो पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। इसके अलावा 11 अगस्त से 25 अगस्त तक अनफिट स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान भी चलाया जा रहा है। इसको लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक भी शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई है। संवाद