फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 329 अनफिट स्कूल वाहनों का पंजीकरण निलंबित

Thu, 01 Aug 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्कूलों में संचालित होने वाले 329 वाहनों का फिटनेस नहीं कराया गया है। उनका पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। आरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि यदि आठ अगस्त तक उक्त वाहनों का फिटनेस नहीं कराया गया तो पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। 08 जुलाई से 22 जुलाई के बीच विद्यालय में संचालित समस्त वाहनों के फिटनेस अद्यतन कराने के निर्देश दिये गये थे। परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में 16 जुलाई को जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अधिकांश विद्यालय ने अपनी वाहनों का फिटनेस करा लिया है। परन्तु अभी तक 329 वाहने ऐसे हैं जिनका फिटनेस नहीं कराया गया है। एक सप्ताह के भीतर विद्यालय के प्रबंधक अपने वाहन का फिटनेस अवश्य करा लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें