फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोर्टल पर दर्ज कराएं स्कूल वैन का ब्योरा

Fri, 10 Apr 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। स्कूली वाहनों का संपूर्ण ब्योरा पोर्टल पर दर्ज कराए जाने के संबंध में बृहस्पतिवार को आयुक्त कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्कूली वाहनों का ब्योरा तय अवधि में पोर्टल पर अपलोड करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एडीएम, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, तीनों जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम के साथ उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट (यूपीआईएसवीएमपी) पोर्टल पर विद्यालयों और विद्यालय वाहनों को ऑनबोर्ड किए जाने के संबंध में कार्यशाला भी हुई।
आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में वाहन संचालित नहीं है, उनके द्वारा ऑनबोर्डिंग और शपथ पत्र अपलोड किए जाने का कार्य दो दिन के भीतर में प्रत्येक दशा में पूरा कर लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें