फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में मारपीट मामला: गलत नामजदगी पर स्कूल में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक, बोले- आपसी सौहार्द न बिगड़े

Sat, 06 Aug 2022 09:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

बुधवार को छावनी कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज के दो छात्रों में विवाद हो गया था। जिसके बाद गेट पर एक छात्र व उसके 20-25 समर्थक एक छात्र को हॉकी व डंडे से पीटने लगे। इस घटना को देख कर आसपास के दुकानदार बीच बचाव के लिए आ गए। जिन पर भी उग्र हुए छात्र के समर्थकों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
अशोक इंटर कालेज के परिसर में एडीएम अभय मिश्र, एएसपी दीपेंद्र कुमार चौधरी और विधायक अजय सिंह से वा? - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के छावनी कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज के सामने बुधवार को स्कूली छात्रों के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई से एक पक्ष के लोग असंतुष्ट हैं। लोगों का कहना है कि बच्चों के विवाद को खत्म कराने गए लोगों पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन


इसे लेकर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने शुक्रवार को एएसपी दीपेन्द्र चौधरी, एडीएम अभय प्रसाद मिश्र, सीओ शेषमणि उपाध्याय के साथ कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली। आपसी सौहार्द न बिगड़ने पाए इसके लिए हिदायत दी।

इस दौरान दोनों संप्रदायों एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग भी मौजूद रहे। एक संप्रदाय के लोगों ने बताया कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए गुंडाकुर गांव के आरोपी निर्दोष हैं। दोनों युवक बच्चों के विवाद को खत्म कराने गए थे।
विज्ञापन


विधायक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इसमें निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। उधर, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डीआईजी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें निर्दोश लोगों को बरी करने और छावनी के अशोक इंटर कॉलेज के गेट पर पुलिस प्रबंध करने की मांग की गई है।

बता दें कि बुधवार को छावनी कस्बे के अशोक इंटर कॉलेज के दो छात्रों में विवाद हो गया था। जिसके बाद गेट पर एक छात्र व उसके 20-25 समर्थक एक छात्र को हॉकी व डंडे से पीटने लगे। इस घटना को देख कर आसपास के दुकानदार बीच बचाव के लिए आ गए। जिन पर भी उग्र हुए छात्र के समर्थकों ने हमला बोल दिया।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम को देखकर लोग तितर बितर हो गए। मारपीट में शामिल युवकों को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस के साथ भी कुछ लोगों ने हाथापाई की और उन्हें धमकाया था। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि झगड़ा छुड़ाने गए चार लोगों के ऊपर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें