बस्ती। जिला एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को युवा उत्सव के तहत रेड रन मैराथन प्रतियोगिता हुई। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम शुरू कराया।
कार्यक्रम में युवाओं को एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। आयोजन समिति से जुड़े अंबुज यादव ने कहा कि युवाओं को एचआईवी के प्रति जागरूक करना और समाज में इससे जुड़े भेदभाव को समाप्त करना सभी की जिम्मेदारी है। सही जानकारी और जागरूकता से इस संक्रमण की रोकथाम संभव है।
दिशा यूनिट के अखिलेश सिंह ने कहा कि विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका मिलेगा। सुभाष यदुवंशी और अनुपम शुक्ला ने कहा कि एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को क्रमश: 2,500, 2,000 व 1,500 का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद अशरफ, सानू गुप्ता, खुशबू, रामाकांत, मंजेश, राजकुमार मौजूद रहे। संवाद