फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में रेड हाउस का दबदबा

Fri, 29 Jan 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। सीडीए एकेडमी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। दौड़, रिले और साइकिल रेस, वॉलीबॉल, लंबी और ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता में रेड हाउस का दबदबा रहा।
विज्ञापन


200 मीटर और 100 मीटर बालक वर्ग की रेस में सीनियर ग्रुप में रेड हाउस के निरंकार गौरव पांडेय का प्रथम स्थान रहा। बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में ग्रुप ए की निकिता प्रथम स्थान पर रहीं। द्वितीय स्थान पर रंजना और राहुल रहे। रिले रेस में यलो हाउस के अजय यादव प्रथम और ग्रीन हाउस के शिवशंकर द्वितीय रहे।

साइकिल रेस में रेड हाउस के दिपक प्रथम और ग्रीन हाउस के आकाश द्वितीय रहे। लंबी कूद में यलो हाउस के संजय चौधरी 15.4 फुट कूद कर प्रथम तो द्वितीय स्थान पर ग्रीन हाउस के शिवशंकर रहे। डिस्कस थ्रो में यलो के संजय प्रथम और ब्लू हाउस के कृष्णकांत द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


वॉलीबॉल में कक्षा 9 के छात्रों को 2-1 से हरा कर 12वीं के छात्रों ने जीत हासिल की। वन लेग रेस में मो. साद प्रथम तथा खुशी द्वितीय स्थान पर रहीं। अन्य खेलों में रासिदा नौसीन, प्रिया पटेल, छवि पाल, अभिषेक कुमार को प्रथम तथा राशि सिंह और अनमोल का द्वितीय स्थान रहा।

विद्यालय की निदेशिका डॉ. अरुणा पाल ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्यअति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेलकूद के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें