एक हजार नए सदस्य बनाएगी रेडक्रॉस सोसाइटी
बस्ती। रेडक्रॉस सोसाइटी जिले में एक हजार नए सदस्य बनाएगी। रविवार को लखनऊ में सम्मानित सोसाइटी के सदस्य सचिव कुलविंदर सिंह मजहबी ने सोमवार जिलाधिकारी व सोसाइटी की अध्यक्ष सौम्या अग्रवाल को सम्मान पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसाइटी के उल्लेखनीय कार्यों की चर्चा की तथा उन्होंने गरीबों, असहाय, मजलूम एवं वंचित लोगों की सेवा में सोसाइटी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी के 1000 सदस्य बनाने का भी निर्देश दिया है। सरदार कुलविंदर सिंह मजहबी ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशन में रेडक्रॉस सोसाइटी सक्रिय रूप से कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर एसडीएम सदर सूरज, सूर्य लाल, राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।