फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म मामला: मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत तीन पर दर्ज हुआ है FIR, पीड़िता का दर्ज कराया गया बयान

Fri, 30 Sep 2022 12:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

लखनऊ दक्षिणी की रहने वाली युवती ने ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत तीन डॉक्टरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपेक चिकित्सालय कैली में तैनात तीन डाक्टरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लखनऊ की युवती का बृहस्पतिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। इसके साथ ही पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई।

विज्ञापन


मुकदमे की तफ्तीश कर रहे कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज करा दिया गया है। घटनाक्रम से जुड़े हर पहलुओं की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।

बता दें कि लखनऊ दक्षिणी की रहने वाली युवती ने ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत तीन डॉक्टरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया था। एसपी आशीष श्रीवास्तव के आदेश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


लखनऊ में पढ़ाने वाली युवती का आरोप है कि सोशल नेटवर्किंग एप पर उसकी मुलाकात डॉ. सिद्धार्थ सिन्हा से 2021 में हुई थी। युवती के मुताबिक, डॉ. सिद्धार्थ के साथ बस्ती आने के लिए उसने अपनी मां से अपने स्कूल के मैनेजर के भाई के नाम पर बहाना बनाया।

आरोप के मुताबिक, 10 अगस्त को साक्षात्कार के बहाने डॉ. सिद्धार्थ उसे कैली हॉस्पिटल के छात्रावास पर लेकर आए। यहां उसके साथ संबंध बनाया। इस बात का विरोध करने पर अपने दो दोस्त डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम को बुलाया। इन दोनों ने भी जोर-जबरदस्ती की थी। आरोप है कि बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वहां से वह भागकर लखनऊ चली गई थी। इस संबंध में उसने 27 अगस्त को पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। उसकी जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें