फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रधान के रोजगार सेवक बहू-बेटे की सेवा समाप्ति की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान के बेटे और बहू की ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनाती का मामला सामने आया है। शासनादेश के विपरीत मूल ग्राम पंचायत में तैनाती पाए जाने पर डीएम कृतिका ज्योत्सना ने दोनों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है। अब संबंधित ग्राम पंचायतों की बैठक में प्रस्ताव पारित कर दोनों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। कप्तानगंज ब्लॉक की नरायनपुर ग्राम पंचायत में प्रधान के पुत्र सुरेंद्र कुमार और बट्टूपुर ग्राम पंचायत में प्रधान की बहू सुमन देवी ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात थीं। दोनों के निर्वाचित ग्राम प्रधानों के परिवारीजन होने और अपने ही मूल ग्राम पंचायत में तैनाती को लेकर शासनादेश के उल्लंघन का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

इस पर दोनों को 28 नवंबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। रोजगार सेवकों ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि तत्कालीन बीडीओ ने 21 सितंबर 2022 को सक्षम स्तर से अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा था। अनुमोदन नहीं मिलने के कारण उन्हें पूर्ववत ग्राम पंचायत में ही कार्य करना पड़ा। दोनों ने तैनाती में किसी तरह की अनियमितता से इन्कार किया था।
हालांकि, जांच में दोनों का स्पष्टीकरण स्वीकार योग्य नहीं पाया गया। डीएम के तीन अगस्त 2026 के अनुमोदन के बाद उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने बीडीओ कप्तानगंज को दोनों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्रवाई की अनुपालन आख्या भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें