फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आठवीं की मान्यता, पढ़ाई 12वीं तक

Thu, 22 Feb 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
औतारी देवी शिव नारायन पब्लिक स्कूल का मामला
विज्ञापन

बीईओ ने जांचकर डीआईओएस को भेजी आख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली तहसील क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित एक निजी विद्यालय की जांच बीईओ ने की। बीईओ ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं बिना मान्यता के संचालित होती मिलीं। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जनसुनवाई पोर्टल पर हनुमानगंज निवासी मिथिलेश कुमार ने मानक व तथ्यों को छुपाते हुए औतारी देवी शिव नारायन पब्लिक स्कूल में 9 से 12वीं तक की कक्षाएं बिना मान्यता के संचालित करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर बीईओ अशोक कुमार गौतम ने जांच की। जांच में आरोप सही पाए गए। बीईओ ने बताया कि विद्यालय के पास आठ तक की मान्यता है। इसी की आड़ में प्रबंधन 12वीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहा था। जांच आख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें