फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन के मुकदमे की वजह से वृद्ध पर हुई थी फायरिंग

Sun, 19 Nov 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल के भतीजे की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। क्षेत्र के वेदीपुर गांव के 65 वर्षीय वृद्ध पर गोली चलाने की घटना के पीछे जमीन की रंजिश बताई जा रही है। घटना में शामिल होने का जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, उनसे घायल वृद्ध का मुकदमा चल रहा है। वृद्ध के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, वेदीपुर गांव के मुन्ना लाल के कोई संतान नहीं है। उनके नाम की जमीन पर कुछ लोगों ने नजर गड़ा रखी है, जिसे लेकर मुकदमा भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम करीब सात बजे मुन्ना लाल शर्मा खेत की तरफ से घर जा रहे थे। गांव की बाग के पास पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने अपशब्द कहते हुए फायर कर दिया। पीठ और हाथ में छर्रे लगने से मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाज के लिए सीएचसी परशुरामपुर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि घायल के भतीजे राकेश की तहरीर पर वेदीपुर गांव के राजेंद्र, अर्जुन, राहुल, वंशराज व एक व्यक्ति नाम -पता अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुन्नालाल की जमीन को लेकर विवाद है। यही विवादित जमीन झगड़े की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें