बस्ती। भाई के अपहरण की झूठी सूचना देने वाले शख्स को उसके भाई समेत दुबौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को माझा टेढ़वा निवासी अवधेश निषाद ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसके भाई विनोद का अपहरण हो गया है। सूचना से पुलिस चौकन्ना होकर पता लगाने लगी। पुलिस के अनुसार, जांच से पता चला कि उसके भाई ने बंजरिया गांव के सरवन के साथ मारपीट की थी। इससे वह घर छोड़कर भाग गया था। उसके भाई ने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी बनाते हुए झूठी सूचना दी थी। संवाद