बस्ती। बृहष्पतिवार को होलिका दहन के साथ होली का त्योहार शुक्रवार को मनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। चारों तरफ फाग जैसा माहौल तैयार हो गया है। बुधवार को बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दुकानों पर आगे ही रंग, गुलाल के साथ ही पकवान आदि के सामान भी सजे रहे।
व्यवसायी शशांक शेखर सिंह कहते हैं कि होली का पर्व तमाम खुशियां लेकर आता है। रंगों के इस पर्व का मतलब है कि सभी एक जैसे हो जाएं। यह कहावत भी है कि इस पर्व पर सभी को गले लगा लें।
व्यवसायी चंदन मिश्र कहते हैं कि होली पर उनके मार्ट में कपड़ों और अन्य सामानों पर ग्राहकों को तमाम छूट दिए गए हैं। इसके चलते ग्राहकों भी खरीदारी में जुटे हैं। सुबह से देर रात तक व्यवसाय रंग पर आ गई है।
खोवा के दाम बढ़े
होली पर्व हो और गुझिया न बने। ऐसा नहीं हो सकता। गुझिया के लिए खोवा की जरूरत होती है। ऐसे में खोवा की कीमतों मे उछाल आ गया है। आम दिनों में दो सौ रुपये किलो तक बिकने वाला खोवा 250 रुपये से लेकर 300 रुपये हो गया है।
शहर के स्कूलों बुधवार को बच्चों ने जमकर होली खेली। लिटिल फ्लावर्स स्कूल में बच्चों ने रंग बिरंगे कागजों के हैट पहन कर गुलाल और पिचकारियों से जमकर होली खोली। स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मधुरानी सिंह ने होली त्योहार का महत्व समझाया। सुप्रिया, मधु, अभिलाषा, अंशिका, आंचल, अक्षिता, पूजा, गरिमा कुसुम आदि शामिल रहीं। प्लेनेट स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे के गालों पर चंदन लगाकर बच्चों ने खूब धमाल मचाया। प्रधानाचार्य रीता पांडेय ने हानिकारक रंगों से दूर रहने का संदेश दिया। अमरमणि पांडेय, प्रबंध निदेशक अर्चना पांडेय आदि शामिल रहीं। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रबंध निदेशक राम प्रताप सिंह ने होली त्योहार का महत्व समझाया। प्रधानाचार्य एसपी पांडेय तथा शिक्षक केएन, सत्येंद्र, मदन गोपाल, बदूद खान आदि न संबोधित किया। सत्यम शिवम सुंदरम स्कूल की प्रबंधक नीतू अरोरा ने बच्चों को होलिका के इतिहास की जानकारी दी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दिव्यांश, कालरा, सृष्टि राजपाल, श्लोक, अकदस, आदर्श आदि रहे।
हिंदू युवा वाहिनी की बैठक बुधवार को हुई। मुख्य अतिथि विजय आर्य ने सौहार्दपूर्ण होली का संकल्प दिलाया। कहा कि सभी कार्यकर्ता गांवों, दलित बस्तियों में जाकर बगैर ऊंच नीचे के भेदभाव किए होली खेलें और उनकी खुशियों को बढ़ाएं। कहा कि नशा मुक्त होली खेलें तथा अश्लील गाने नहीं बजाएं। अध्यक्षता कर रहे अजय हिंदुस्थानी ने अबीर गुलाल से होली खेलने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शुभकामनाएं दी। जिला महामंत्री विनय सिंह ने विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधायक से कार्यकर्ताओं ने होली खेली। इस दौरान जयप्रकाश सिंह, राम दिनेश चौधरी, रमेश चंद्र, अजय मिश्र आदि मौजूद रहे।