फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ पीडि़तों तक पहुंचा प्रशासन, राहत सामग्री वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट, (बस्ती)। कुदरहा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत महुआपार के बडुईआ पुरवा के 60 बाढ़ पीड़ित परिवारों तक प्रशासन पहुंचा। इनके साथ क्षेत्रीय प्रमुख अनिल दूबे भी पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना। इसके बाद सभी को राहत सामग्री वितरित की गई। प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर बेहद संवेदनशील है। सांसद हरीश द्विवेदी के दिशा निर्देश पर प्रशासन व खुद लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। एसडीएम सदर को पूरी मुस्तैदी के साथ बाढ़ पीड़ितों को हर सम्भव मदद दिलाए जाने को कहा। ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी, क्षेत्रीय लेखपाल रोजाना स्थिति का आकलन करें। सभी सूचनाओं से बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी और पशुपालन विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी को अवगत कराते रहें। बाढ़ से प्रभावित ऐसे गांव जहां बाढ़ का पानी कम हो रहा है। तत्काल दवा का छिड़काव कराया जाए। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी और पशुपालन विभाग के प्रभारी चिकित्साधिकारी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में तत्काल पशुओं में टीकाकरण और दवा वितरण कराए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान ओमकार चौधरी, राजस्व निरीक्षक मनोज कौशाम्बी, लेखपाल जितेन्द्र सिंह, आमोद आर्या, विकास चन्द पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें