फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संकल्प क साथ मना सद्भावना दिवस

Mon, 21 Aug 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आर्य समाज नई बाजार मे मनाया गया सद्भावना दिवस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आर्य समाज नई बाजार में राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया गया। यहां वैदिक यज्ञ कर लोगों को सद्भावना का संकल्प दिलाया गया। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार के नेतृत्व में चल रहे कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक गरुड़ ध्वज पाण्डेय ने वैदिक यज्ञ कराया।भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

पुरोहित राधेश्याम आर्य ने सद्भावना का संदेश देते हुए संगठन सूक्त का पाठ किया। योग शिक्षक नितीश कुमार और शिव श्याम ने बताया कि भारत की संस्कृति पूरी दुनिया को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। इसलिए हमें सदैव भारतीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए आपसी भेदभाव को भुलाना होगा। वैदिक संस्कृति भी हमेशा यही प्रेरणा दे रही है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को भी याद किया गया। इस मौके पर महिमा, सोनम, मनीषा, अंशिका मद्धेशिया, वैष्णवी, कार्तिकेय, तेजस्व मोदनवाल, परी, आर्यन, सूरज कसौधन, नंदिनी, शिव श्याम, राधेश्याम आर्य, गणेश आर्य, अरविंद साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें