फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छितौना में धधकती मिलीं कच्ची शराब की भट्टियां

Fri, 10 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने छावनी क्षेत्र मे अवैध रूप से बन रहे कच्ची शराब की भट्टी को किया नष्ट।
विज्ञापन
बस्ती। विशेष प्रवर्तन दल के छापेमारी अभियान में छावनी थाना क्षेत्र के छितौना गांव में कच्ची शराब की भट्टियां धधकती हुई पाई गई। आबकारी विभाग ने बड़ी मात्रा में लहन और भट्टियों को नष्ट किया है।
विज्ञापन

माझा क्षेत्र के इस गांव के बाहर टीम के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। कच्ची शराब बनाने के धंधे में लिप्त लोग सबकुछ छोड़ भागने लगे। घने काश की आड़ में यहां बड़े पैमाने पर भट्टियां सुलगाई जा रही है। जिम्मेदार इसकी अनदेखी लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। इधर शासन का सख्त निर्देश हुआ तो अन्य विभागों के सहयोग आबकारी टीम ने सख्ती बरतना शुरू की है। यहां चार भट्ठी एवं 20 क्विंटल लहन नष्ट किया गया।
मौके से कच्ची शराब बनाने में उपयुक्त बर्तन, ड्रम, 60 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। इसके अलावा जिले के दो दर्जन गांवों में भी यह धंधा बदस्तूर जारी है। विभागीय टीम इन स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई नहीं कर पा रही है। जिससे कच्ची शराब के धंधे पर विराम नहीं लग पा रहा है। मुंडेरवा, परशुरामपुर, दुबौलिया, छावनी एवं कलवारी थाना क्षेत्र के कुछ हिस्से इस मामले में बेहद संवेदनशील हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें