फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या के रवि शंकर ने झारखंड के कालीघटा को दिखाया आसमान

विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में जोर अजमाइश करते पहलवान स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। सदर ब्लॉक के जमराव मुड़कट्टी व्यायामशाला में रविवार को दंगल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में कई राज्यों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दंगल में झारखंड के कालीघटा को अयोध्या के रविशंकर ने आसमान दिखाया।
विज्ञापन

आयोजक श्रीकांत तिवारी ने मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दूधराम, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रघुनाथ सिंह का स्वागत किया। अतिथियों ने पहलवानों से हाथ मिलाया और प्रतियोगिता शुरू कराई। पंजाब के पहलवान समवीर व महाराष्ट्र के पहलवान अब्दुल के बीच कुश्ती हुई, जिसमें समवीर ने अब्दुल को चित किया।
बस्ती के राजा व पंजाब के गौरव के बीच हुई कुश्ती में राजा ने गौरव को शिकस्त दी। पंजाब के गौरव व दिल्ली के रॉकी पहलवान के बीच हुई कुश्ती में गौरव ने राॅकी को पटखनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें