पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कालेज कप्तानगंज में खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ते बच्चे।(स
- फोटो : एचबीटीयू
कप्तानगंज (बस्ती)। पं. चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में शनिवार से दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। वॉलीबाल में रवि निषाद व अंकुश चौधरी की टीम विजेता, अंश पाठक की टीम उपविजेता रही। खो-खो में बेबी गुप्ता की टीम ने बाजी मारी, वर्षा शुक्ला की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर दौड़ में आदर्श यादव प्रथम, अवधेश तिवारी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में ज्यातिकमा प्रथम और पूजा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि ई. वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सपा नेता रन बहादुर यादव और भाजपा नेता अनिल उपाध्याय का स्वागत प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने फूलमालाओं से किया। ई. वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाते हैं। वहीं, मुख्य अतिथि चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि खेल हमारे देश की पहचान हैं। कार्यक्रम के संचालन में मेरा युवा भारत के ओमप्रकाश मिश्र, अरुण कुमार और विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। प्रधानाचार्य राजेश कुमार मिश्र ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।