फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सत्यापन में कम मिला राशन, कोटेदार पर केस दर्ज

Fri, 24 Nov 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज पुलिस ने कुदरहा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत उजियानपुर के उचित दर विक्रेता राम सजीवन के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक अनुराग श्रीवास्तव की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में बताया गया है कि 22 नवंबर को उजियानपुर दुकान का सत्यापन किया गया, जिसमें कुल स्टॉक 26.02 क्विंटल गेहूं व 40.99 क्विंटल चावल के सापेक्ष महज 13 क्विंटल गेहूं ही गोदाम में पाया गया। इससे साबित होता है कि उचित दर विक्रेता ने अपने निजी हित में खाद्यान्न की कालाबाजारी की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें