फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घनी आबादी के बीच टीबी मरीजों का इलाज, संक्रमण का खतरा

Fri, 24 Nov 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकौरा दत्तूराय की वार्ड सदस्य के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पिकौरा दत्तूराय की वार्ड सदस्य बैजयंती सिंह ने बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर को ज्ञापन देकर बताया कि वार्ड में एक शिव मंदिर है। मंदिर के बगल एक क्षय रोग विशेषज्ञ क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। घनी आबादी के बीच टीवी के मरीजों का इलाज करने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। सुबह-शाम मंदिर परिसर में की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि अभिजीत सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर में रोज बड़ी संख्या में टीवी मरीज बैठे रहते हैं। वह इधर-उधर थूककर परिसर में गंदगी फैलाते हैं। टीवी होने के भय से सफाई कर्मी मंदिर की सफाई करने से कतराते हैं। डॉक्टर की निजी क्लीनिक के चलते मोहल्ले में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। यदि समय रहते हुए प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो मोहल्ले के लोग टीवी जैसी घातक बीमारी की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंगद चौधरी, उत्कर्ष सिंह, समरजीत सिंह, जमील अहमद, मोनू शुक्ला, सुनील, सुभाष गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि शिकायत गंभीर है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें