फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर लगा रासुका, 29 अप्रैल को हुई थी घटना

Sun, 20 Nov 2022 04:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली चार वर्षीय मासूम के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। 29 अप्रैल 2022 को वह सामान लेने के सिलसिले में बस्ती आए थे। दुकान पर उनकी पत्नी व चार वर्षीय बेटी मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर समोसा लेने पहुंचा आरोपी भुलई उनकी बेटी को उठाकर नदी के किनारे ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के साथ चाय की दुकान पर मौजूद चार वर्ष के मासूम के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पर लालगंज पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। डीएम प्रियंका निरंजन की संस्तुति के बाद नगर थानाक्षेत्र के कोहले निवासी आरोपी भुलई यादव को जिला कारागार में इस कार्रवाई से संबंधित सूचना भी तामील करा दी गई। 29 अप्रैल की घटना में अगले दिन यानी 30 अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया था। जिसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली चार वर्षीय मासूम के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। 29 अप्रैल 2022 को वह सामान लेने के सिलसिले में बस्ती आए थे। दुकान पर उनकी पत्नी व चार वर्षीय बेटी मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान दुकान पर समोसा लेने पहुंचा आरोपी भुलई उनकी बेटी को उठाकर नदी के किनारे ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा था।

बेटी चीख पुकार सुन उसकी मां भागकर मौके पर पहुंची तो आरोपी मासूम को छोड़ भाग निकला था। पीड़िता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था। लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

घटना के अगले दिन यानी तीस अप्रैल को पुलिस ने आरोपी भुलई को लालगंज थाना क्षेत्र के महसों के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय कायम हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें