फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विदेश मुद्रा देने के बहाने डेढ़ लाख लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Sun, 20 Nov 2022 04:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

खरीदारी के बहाने एक नवंबर 2022 को उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक ने अपनी एक रिश्तेदार की विदेश में मौत होने के बाद उनसे मिले रियाल को बदलने का झांसा दिया। बोला कि डेढ़ लाख रुपये देने पर वह उन्हें दोगुनी कीमत का रियाल देगा। इसके बाद फोन करके उन्हें सैंपल दिखाने के लिए हर्रैया बुलाया था।
 
विज्ञापन
हर्रैया पुलिस और एसओजी ने लूट करने वाले चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के दुकानदार से बस्ती में डेढ़ लाख रुपये की लूट करने वाले चार अंतरराज्यीय बदमाशों को हर्रैया थाना, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि विदेशी मुद्रा रियाल देने के बहाने दुकानदार को लूटने के आरोपियों को दबोच लिया गया है। उनके कब्जे से लूट के 80 हजार रुपये, पांच मोबाइल फोन और तीन आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों में से तीन पश्चिम बंगाल और एक गोवाहाटी असम का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि एसएचओ हर्रैया शैलेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी रोहित उपाध्याय व सर्विलांस प्रभारी शशिकांत की अगुवाई में खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने शनिवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर आरोपी करामात गाजी, अब्दुल मोहम्मद, राना मुल्ला निवासी दख्खिन दारी, 26 रेल गेट, थाना लेकटाउन, जिला उत्तर 24 परगना कोलकाता, पश्चिम बंगाल और अब्दुल मोहम्मद जाकिर निवासी खैरा ग्राम थाना बरपटारोड़ जिला गोवाहाटी असम को हर्रैया के कैलवरी स्कूल के पास से दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि इन चारों के खिलाफ हर्रैया थाने में आईपीसी लूट, धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अयोध्या जनपद में सुल्तानपुर मार्ग पर मोबाइल फोन की दुकान चलाने वाले मो. यासीन को निशाना बनाया।

खरीदारी के बहाने एक नवंबर 2022 को उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक ने अपनी एक रिश्तेदार की विदेश में मौत होने के बाद उनसे मिले रियाल को बदलने का झांसा दिया। बोला कि डेढ़ लाख रुपये देने पर वह उन्हें दोगुनी कीमत का रियाल देगा। इसके बाद फोन करके उन्हें सैंपल दिखाने के लिए हर्रैया बुलाया था।

तीन नंबवर को हर्रैया अस्पताल तिराहे के पास हाईवे के किनारे यासीन से मिल बोले कि जितने रुपये का प्रबंध कर पाओ, ले आओ। इसके बाद 11 नवंबर को यासीन अपने साथ कुछ लोगों को लेकर शाम के समय कस्बा हर्रैया स्थित अस्पताल तिराहे के निकट लोहिया पुल पर आए। शातिरों ने उन्हें कागज का कटा हुआ बंडल बनाकर प्लास्टिक में पैक कराकर दे दिया। यासीन ने बंडल चेक करने को कहा तो आनाकानी करने लगे। यासीन के न मानने पर असलहा दिखाकर धमकाते हुए उनसे एक लाख पचास हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें