फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पद्मश्री डॉ.योगेश प्रवीन सम्मान से राशि सम्मानित

Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
लखनऊ के गोमती नगर स्थित सभागार में गायन के क्षेत्र में सम्मानित की गई राशि
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बेलवाड़ाडी मोहल्ले के रहने वाले राजेश कुमार श्रीवास्तव की बेटी राशि श्रीवास्तव को गायन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए लखनऊ के गोमती नगर स्थित सभागार में आयोजित समारोह में पद्मश्री डॉ.योगेश प्रवीन सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राशि को पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, इलाहाबाद उच्च न्यायालय पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस राघवेंद्र कुमार और बीबीडी तथा उप्रओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास और कार्यक्रम के आयोजक पद्मश्री ग्रुप के अध्यक्ष, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के सरन ने सम्मानित किया। राशि ने बस्ती महोत्सव, मनवर महोत्सव जैसे अनेक आयोजनों में शानदार प्रस्तुति दी हहै । पद्मश्री डॉ. योगेश प्रवीन की जयंती समारोह में लखनऊ दूरदर्शन की समाचार वाचिका निर्मला कुमारी सहित सभी ने राशि की प्रस्तुति को सराहा। राशि के परिजन और बड़े पापा पवन श्रीवास्तव बताते हैं कि वह बचपन से ही गायन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें