फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरोगा की बाइक से घायल सिपाही की मौत

Thu, 02 Nov 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आरक्षी बलवंत कुमार की फाइल फोटो
विज्ञापन
रविवार को गौर-बभनान मार्ग पर बाइक की टक्कर से हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। देवरिया पुलिस लाइंस में तैनात गौर थाना क्षेत्र के निवासी सिपाही की बुधवार को लखनऊ मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। नवरात्र में छुट्टी लेकर सिपाही गांव आया था। बभनान-गौर मार्ग पर गौर थाने के दरोगा की बाइक से सिपाही को टक्कर लग गई थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। दरोगा को भी सिर में गंभीर चोट आई है और उनका भी गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गौर थाना के परासडीह (रेहरवा) गांव निवासी बलवंत कुमार का वर्ष 2020 में सिपाही के पद पर चयन हुआ था। उनकी पहली पोस्टिंग देवरिया पुलिस लाइंस में थी। रविवार को वह अवकाश पर घर आए हुए थे। देर शाम करीब सात बजे गौर-बभनान मार्ग पर कृषक पीजी कॉलेज के बगल अपने निर्माणाधीन मकान को देखकर पैदल घर की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे से गौर थाने मे तैनात दरोगा रामस्वरूप चौहान की बाइक की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल सिपाही के सिर में गंभीर चोट आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सिपाही की बुधवार को मौत हो गई। सिपाही बलवंत कुमार के पिता राम मिलन व चाचा दुखारन ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। गौर थाने की महिला प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडे ने बताया कि घायल आरक्षी बलवंत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह बेहद दुखद घटना है। इस मामले में दरोगा पर पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। एसएचओ ने बताया कि दरोगा को भी सिर में चोटें आई हैं। इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें