फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राप्ती सागर एक्सप्रेस अचानक हुई निरस्त... परेशान यात्रियों ने वापस किया टिकट

Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रविवार की सुबह यात्रियों से प्लेटफार्म भरा रहा। इसी बीच अचानक ट्रेन संख्या 12511 राप्ती सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के निरस्त किए जाने की सूचना प्रसारित हुई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री इधर से उधर दौड़ने लगे। परेशान लोग अपने टिकट के साथ आरक्षण काउंटर पर पहुंचे। यहां टिकट निरस्त कराने के लिए घंटों लाइन लगी रही।
विज्ञापन

ट्रेन निरस्त होने पर यात्रियों को निराश होना पड़ा। लोग टिकट कैंसिल कराने के बाद दूसरे साधनों का इंतजाम करते देखे गए। कुछ रोडवेज की ओर रवाना हुए तो कुछ हाईवे पर लांग रूट की बसों को पकड़ने के लिए चले गए। जिनकी यात्रा बहुत जरूरी नहीं थी वह घर को लौट गए। इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों निरस्त हो गई। जिससे यात्रियों को टिकट वापसी में काफी मशक्कत झेलनी पड़ी। यात्रियों को अपने सामान के साथ निराश लौटना पड़ा।
कलवारी से परिवार के साथ दिल्ली जाने के लिए आए राकेश कुमार ने बताया कि उनका कंफर्म टिकट था। अचानक ट्रेन कैंसिल होने से परेशानी बढ़ गई। रेलवे केवल टिकट का मूल्य वापस करता है। स्टेशन तक आने और जाने का खर्च तथा दूसरे साधन से दिल्ली तक पहुंचने का खर्च नहीं देगा। ट्रेन कैंसिल होने से मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी बढ़ जाती है। इसके अलावा लोकल ट्रेनें भी निरस्त चल रही है। जिससे गोरखपुर, गोंडा, अयोध्या तक जाने वाले यात्रियों को बस आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। रविवार को ट्रेन संख्या 05031-05032, गोंडा- गोरखपुर पैसेंजर, 05093- 05094 गोरखपुर- अयोध्या पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही हैं।
विज्ञापन

-
कुशीनगर एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब
कुशीनगर एक्सप्रेस डाउन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे विलंब से चल रही है। जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हो गई। वहीं बस्ती से यात्रा करने वाले लोगों को भी स्टेशन पर इस ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं सुबह गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें