फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म कर पिता को भेजा वीडियो

Tue, 06 Aug 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र की घटना, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता के पिता के मोबाइल पर भेज दिया। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 16 वर्षीय बेटी को उनके गांव का रहने वाला विकास 6 जुलाई को जबरन पकड़ कर खेत में ले गया। उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताओगी तो तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा। साथ ही पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी विकास ने उसी गांव के अनुज उर्फ डॉक्टर के साथ मिलकर पीड़िता का अश्लील वीडियो उसके पिता के मोबाइल भेजकर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पिता ने थाने में तहरीर दी। दुबौलिया पुलिस ने आरोपी विकास व अनुज पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें