फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसपी के निर्दश पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Thu, 11 Apr 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को चार दिन थाने में बैठाने के बाद छोड़ देने का आरोप
विज्ञापन

कप्तानगंज क्षेत्र की किशोरी से चार साल से दुष्कर्म का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। चार साल से दुष्कर्म का शिकार हो रही कप्तानगंज थाना क्षेत्र की पीड़िता नौ दिन से धक्के खाती हुई बुधवार को एसपी के पास प्रार्थनापत्र लेकर पहुंची। आरोपी को चार दिन तक थाने में बैठाने के बावजूद छोड़ देने का आरोप लगा रही पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद उसकी मां और आरोपी फूलचंद के भाई ने उसका हाथ तक जला दिया था।
इसके बावजूद वह फूलचंद पर भरोसा करती रही कि वह शादी कर लेगा। मगर वह अब मुकर गया। थाने पर चक्कर काटकर थक चुकी पीड़िता ने एसपी से गुहार की। एसपी के निर्देश पर बुधवार को केस दर्ज किया गया। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि गांव के युवक ने लॉकडाउन के दौरान उसके साथ जबरदस्ती संबंध बना लिया। उसने बहला-फुसलाकर कहा कि वह शादी कर लेगा। इसके बाद से वह बार-बार संबंध बनाता रहा। तहरीर के मुताबिक आठ मार्च को घर में ही आपत्तिजनक हालत में मां ने देख लिया। इसके बाद आरोपी के भाई और मां ने काफी मारापीटा और हाथ जला दिया था। इसके बावजूद आरोपी फूलचंद उसे शादी का झांसा देता रहा।
विज्ञापन

एक अप्रैल को पीड़िता की मां ने धक्के देकर घर से यह कहते हुए निकाल दिया कि जाओ उसी के पास रहो। इसके बाद उसने इससे संपर्क किया तो साथ रखने से मुकर गया। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने फुलचंद को चार दिन तक बैठाने के बाद छोड़ दिया। तब से वह केस दर्ज कर इंसाफ दिलाने के लिए कप्तानगंज थाने का चक्कर काट रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें