फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बालिका से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मां का मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरपुर (बस्ती)। घर में देर रात सोते समय परशुरामपुर क्षेत्र निवासी एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने में दी गई तहरीर में मां ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात करीब सवा 12 बजे दूसरे गांव का महेंद्र सिंह उनके घर में घुस गया। सोते समय उसने मेरा मुंह दबा दिया। जान से मारने की धमकी देकर दूसरे कमरे में सो रही 15 वर्षीय बेटी के पास चला गया। दरवाजा बंद कर उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। करीब आधे घंटे बाद वह बाहर निकला और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मां ने रात में ही 102 नंबर पर पुलिस को सूचना दी मगर दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो चुका था। हरैया के सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें