फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म के आरोपी की 10 साल की सजा

Sat, 09 Nov 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट विनोद कुमार सप्तम की अदालत ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास और 11 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न अदा करने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।
एडीजीसी अखिलेश दुबे ने अदालत को बताया कि मामला रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता की मां ने थानाध्यक्ष रुधौली को तहरीर दी थी कि 17 जुलाई 2015 को उसकी 15 वर्षीय बेटी दोपहर तीन बजे खेत के तरफ गई थी। उसी समय उसके गांव का शमशाद छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध करने पर मारने-पीटने लगा और कहा कि इस बात को किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी डरी हुई घर पर आई तो पूछा क्या बात है जो डरी-डरी सी लग रही हो, तब उसने घटना के बारे में बताया। मामले में विवेचना के दौरान दुष्कर्म की धारा की बढ़ोतरी करते हुए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। दस गवाहों ने गवाही हुई। अदालत ने सभी पहलुओं पर विचार के बाद सजा सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें