सोनहा। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का आरोप है कि थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी समसुद्दीन उर्फ साहिल शादी का झांसा देकर कई बार अवैध संबंध बनाया। जब वह शादी की बात कहने लगी तो आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया व जान से मारने की धमकी भी दिया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि समसुद्दीन को शनिवार सुबह करीब आठ बजे बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बैड़वा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। संवाद