शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में इंकार करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर आरोपी इश्तखार उर्फ सगीर अहमद को सोनहा पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार इश्तखार के खिलाफ सोनहा थाने में युवती ने तहरीर दी है।
बताया है कि पहले शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। एक दिन अचानक शादी से इंकार करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ है।
शुक्रवार सुबह 10 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरिया नानकार के दुबौली मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा पंकज कुमार सिंह, एसआई. दान बहादुर पांडेय, आरक्षी राजू गुप्ता और संतोष कुमार शामिल रहे।