तटबंध पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
- फोटो : amar ujala
दुबौलिया। लगातार दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात में बंद काम में मंगलवार को तेजी आ गई। तटबंध मरम्मत के लिए ट्रॉलियों में मिट्टी भर कर जगह-जगह गिराया जाने लगा है।
पिछले 48 घंटे में घाघरा का जलस्तर करीब डेढ़ मीटर बढ़ने के बाद मंगलवार रात से ही नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। जिससे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। एक बार फिर तटबंध के किनारे बोरियों में मिट्टी भर कर बेस बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे कटरिया-चांदपुर तटबंध पर अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू पहुंचे। तटबंध पर हो रहे कार्यों की जांच की। कटरिया-चांदपुर तटबंध करीब दो किलोमीटर हिस्से में पूरी तरह से जर्जर है। मौके पर बांध मरम्मत का कार्य चल रहा है। अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू ने तटबंध पर काम करवा रहे लोगों और वहां उपस्थित बाढ़ खंड के अधिकारियों को भी कड़ी हिदायत दी। कहा कि बांध मरम्मत के कार्य में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। दो तीन दिन में बोल्डर गिरने लगेगा। मंगलवार को गोरखपुर मीटिंग है। जिस में उच्च अधिकारियों से कटरिया-चादपुर तटबंध पर बोल्डर की सख्त जरूरत है। इसको उच्च अधिकारियों को बताया जाएगा और प्रयास किया जाएगा की बोल्डर एक-दो दिन में पहुंचना शुरू हो जाए। मौके पर एसडीओ जितेन्द्र कुमार जूनियर इंजीनियर संजय यादव, विजय प्रकाश, स्वप्निल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।