फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दरोगा को धोखा देकर कराई शादी, फिर चोरी से उठा ले गए सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुलिस लाइंस में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने धोखा देकर उनकी शादी करवाई। फिर उनका सारा सामान उठा ले गए। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

तहरीर में दरोगा बलराम यादव ने बताया है कि कोरोना काल में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके चलते वह काफी परेशान थे। 31 दिसंबर 2021 को उनके मोबाइल पर एक मिस्ड कॉल आया। फोन गोरखपुर की रहने वाली एक युवती का था। उसने पूछने पर बताया कि पुरानी बस्ती थाने में तैनात एक वाहन चालक ने उनका नंबर दिया है। इसके बाद यह युवती कुछ लोगों के साथ आई और शादी का प्रस्ताव रखा। अपनी उम्र का हवाला देते हुए मना कर दिया। मगर आरोप है कि उन लोगों ने कुछ फोटो खींच लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगे। बाद में उन लोगों ने मिलकर धोखा देकर शादी करवा दी। असलियत जानने के बाद वह न्यायालय में विवाह विच्छेदन के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जो मार्च 2022 में प्रार्थना पत्र स्वीकार हो गया तो विपक्षी भड़क गए। उनके घर से सारा सामान लाद उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें