बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारने के लिए दौड़ाने व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज किया है। बैरागल निवासी राजकुमार ने तहरीर दी है कि वह अपनी जमीन पर सपरिवार काबिज है। जमीन का विवाद एसडीएम हर्रैया के यहां विचाराधीन है। विपक्षी इस जमीन पर कब्जा करने के लिए आंबेडकर जयंती मनाने के लिए बातचीत करने आए। उन्होंने असहमति जताई तो अपशब्द कहते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। गाड़ी का शीशा तोड़कर दिया। पुलिस ने गांव के प्रेमचंद्र, मुनीष कुमार, सुरेन्द्र कुमार और विचित्रमणि के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद