फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेगुलेटर में रिसाव से घर में लगी आग

Fri, 25 Apr 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थानाक्षेत्र के पटना गांव में शाम करीब साढ़े सात बजे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में रिसाव से घर में आग लग गई। घर का सामान नष्ट हो गया। गांव निवासी रामसुख निषाद के घर महिलाएं भोजन पका रही थीं। इस दौरान रेगुलेटर से गैस रिसाव होने के कारण मड़ई में आग लग गई। महिलाएं भाग निकलीं। जब तक लोग समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव भी टीम संग घटना स्थल पर पहुंरी। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू किया। मड़ई में खड़ी दो बाइक के अलावा तख्ता, बिस्तर, राशन, बर्तन आदि सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें